Posts

Showing posts from September, 2020

रसायनिक खाद : समस्या व समाधान

Image
  रसायनिक खाद : समस्या व समाधान   नमस्कार यदि आप खेती से जुड़े हुए हैं या फिर खेती कि तरफ रुचि रखते हैं तो आप एक बार ये पोस्ट जरूर पढ़े।  मेरा नाम देशव कुमार है और मैं उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिला का रहने वाला हूं। मैंने जवाहर नवोदय विद्यालय अमरोहा से अपनी शिक्षा प्राप्त की तथा अभी दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी ग्रैजुएशन कर रहा हूं।  आपसे विनम्र निवेदन है की आप इस लेख को पूरा पढ़े तथा अपने विचार रखे।  मैंने इस लॉकडाउन के चलते अपने गांव में रहकर खेती को बहुत करीब से जाना और समझा, किसानों की हालत को समझा और आजकल जमीन की दुर्दशा को भी अच्छे से समझा। आज के समय में ज्यादातर किसान अपने खेतों में बहुत ही ज्यादा खतरनाक ज़हरीले रसायनों का प्रयोग करके अपनी फसल बढ़ा रहे हैं लेकिन शायद वो इस बात से अनजान हैं की ऐसा करने से किसान बहुत खतरनाक कदम उठा रहा है। उसी फसल को पशु खाते हैं तथा उसी के उत्पादों का हम सेवन करते हैं, यानि जाने अनजाने में वे सभी खतरनाक रसायन हमारे शरीर में जा रहे हैं।  लेकिन आज का किसान भी ये सभी रसायनिक दवाइयों को उपयोग में लाने के लिए मजबूर है क्योंक...